ब्लाक मुख्यालय साजा मे यातायात व्यवस्था की बदहाली, प्रशासनिक लचरता बनी सबसे बड़ी वजह, मोड़ पर घट सकती है बड़ी घटना




बेमेतरा साजा - नगर पंचायत मुख्यालय के मुख्य मार्गो पर सड़क किनारे तेजी से पैर  पसारते अतिक्रमण ने अंधे मोड़ तक को अपनी आगोस में ले लिया नगर के सबसे व्यस्त मार्ग साजा खम्हारिया गंडाई मार्ग की हालत सबसे ज्यादा दर्दनाक है सबसे बड़ी समस्या इस मार्ग में पुराने बस स्टैंड के मोड़ से शुरू होती है जहा खम्हारिया गंडई तरफ से आने वाली चार पहिया दो पहिया वाहन दुर्ग तरफ से आने वाली वाहनों वा राहगीरों को दिखाई नही पड़ता समस्या यही नही वाहनों की गति इतनी तेज होती हे की आए दिन छूट पुट घटना आम बात है सड़क किनारे लगातार बढ़ते अतिक्रमण ने सड़क की चौड़ाई को दिन बा दिन कम कर दिया है रोजाना लगने वाली जाम भी एक बड़ी समस्या है मुख्यालय के ऐसे स्थान जहा पर लगातार भारी भीड़ और आवागमन लगातार होता है नगर में यातायात की अव्यवस्था आम आदमी के लिए मुसीबतों से कम नही आखिर साजा में प्रशासनिक कसावट क्यों नही दिखाई पड़ती साजा के प्रशासनिक जिम्मेदार भी इस समस्या से अनजान नही फिर इतनी लचर गैर जिम्मेदार प्रशासनिक तंत्र क्यों यह सवाल आमजन के दिलो दिमाग रचने बसने लगा है आखिरकार आम जनता के हितों सुविधाओ से जुड़े मामलो पर प्रशासनिक कार्यवाही की दरकार लोगो को हे की कब निर्जीव साजा के प्रशासन में जान आए और लोग गंभीर गंभीर हादसों के भय से मुक्त हो सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post