टुमेश जायसवाल bmt times बेमेतरा :- साजा शिक्षक ने बनाया गणित का जादुई पहाड़ा हुये राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के लिए चयनित साइंस सेंटर मुंबई में दिखाएंगे छत्तीसगढ़ की प्रतिभा।
सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय अंबिकापुर में पश्चिम भारत विज्ञान मेला राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी विज्ञान नाटिका विज्ञान सेमिनार, सहायक शिक्षण सामाग्री प्रदर्शन का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का कार्यक्रम रखा गया था ! विद्यार्थियों व शिक्षक में विज्ञानी सोच विकसित करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जोन से चयनित विद्यार्थियों व शिक्षकों ने इस कार्यक्रम भाग लिया था जिसमें विकासखंड नोडल अधिकारी गौरव शर्मा के मार्गदर्शन में सेजेस साजा के दो छात्र व शिक्षक व्याख्याता गौरव शर्मा का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के लिये चयन किया गया था
जोन स्तरीय प्रतियोगिता में सेजेस साजा के छात्र अंगद साहू का मॉडल प्रदर्शन में तृतीय स्थान तथा व्यक्तिगत प्रोजेक्ट प्रदर्शन में छात्रा समृद्धि राजपूत ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया
वहीं व्याख्याता गौरव शर्मा ने अपने सहायक शिक्षण सामाग्री गणित का जादुई पहाड़ा का प्रदर्शन राज्य स्तर पर किया तथा राज्य स्तर में तृतीय स्थान प्राप्त कर दिनांक 07-01-2025 से दिनांक 9-01-2025 तक प० जवाहर लाल नेहरू साइंस सेंटर मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय पश्चिम भारत विज्ञान मेला के अंतर्गत सहायक शिक्षक सामग्री प्रदर्शनी में प्रदर्शन के लिए चयनित हुए हैं
व्याख्याता गौरव शर्मा ने अपने सहायक शिक्षन सामाग्री गणित मैजिक बुक व गणित मैजिक बॉक्स का निर्माण प्राइमरी कक्षा से लेकर हाई स्कूल स्तर के छात्रों को गणित के प्रति रुचि उत्पन्न करने तथा खेल के माध्यम से संख्या के प्रकारों को परिभाषा सहित समझने तथा
मैजिक वर्ग से प्रमेयः- “किसी वर्ग के विकर्णों का मान समान होता है तथा प्रमेय : प्रत्येक दो सम संख्या के बीच एक विषम संख्या व प्रत्येक दो प्राकृतिक विषम संख्या के मध्य एक प्राकृतिक सम संख्या होती है का खेल
खेल में सत्यापन किया और राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रदर्शन के लिए चयनित हुए।
ज्ञात हो कि विगत 6 वर्षों से शिक्षक गौरव शर्मा शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साजा मेंविभिन्न प्रकार के नवाचार का उपयोग करते हुए छात्रों को विज्ञान व गणित के प्रति रुचि उत्पन्न करते हुए अध्यापन का कार्य कर रहे हैं। गौरव शर्मा ने बताया कि जिस तरह आज पाहड़ा पुस्तक 5 रुपये में विभिन्न स्थानों पर प्राप्त हो रहे हैं। इस तरह उनके द्वारा बनाए गए गणित मैजिक बुक का निर्माण भी कम लागत में कर सकते हैं तथा मात्र 20 रुपये में आम जनता को उपलब्ध कराई जा सकती है।
जिस प्रकार विगत वर्ष हमारे राज्य में हर घर गुब्बारा योजना का कार्य छात्रों में विज्ञान के सिद्धांतों को समझने के लिए प्रयोग किया जा रहा है। इसी प्रकार हम उक्त मैजिक बुक का निर्माण कार्य कर छात्रों में गणित के प्रति रुचि उत्पन्न करने हेतु केवल सादे कागज का उपयोग कर कर सकते हैं।

