शिक्षक समन्वय समिति साजा के द्वारा शिक्षक ने सम्मेलन एवं सम्मान समारोह किया गया आयोजन





बेमेतरा साजा :-शिक्षक समन्वय समिति साजा के द्वारा साजा मे विकास खंड स्तरीय शिक्षक स्नेह सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन क्षेत्रीय विधायक श्री ईश्वर साहू के मुख्य आतिथ्य मे सम्पन्न हुआ | इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री घनश्याम सिंह ठाकुर राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता सेवानिवृत्त शिक्षक ने की | विशिष्ठ अतिथि के रूप मे श्रीमती सुनीता हीरालाल साहू अध्यक्ष जिला पंचायत बेमेतरा, श्री गोवेन्द्र पटेल सभापति जिला पंचायत बेमेतरा उपस्थित हुए | कार्यक्रम मे सबसे पहले मेघावी छात्र छात्राओ का सम्मान मुख्य अतिथि द्वारा किया गया | जिसमे कक्षा 10 वी मे साजा ब्लॉक मे अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले आदित्य राज, गोपेश्वर पटेल, देवव्रत साहू, साक्षी, टिकेश्वरी साहू एवं कक्षा  12 वी मे दिव्या  सिन्हा, मधु , निकिता, किरण, गुलशन, बिरझा, रागिनी का सम्मान किया गया |  जवाहर उत्कर्ष योजना मे चयनित छात्र दिव्या जांगड़े का भी सम्मान किया गया | तत्पश्चात  सेवानिवृत्त शिक्षकों का साल एवं श्रीफल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया | सेवानिवृत्त शिक्षकों मे दयालुराम भुआर्य प्राचार्य, अरुण कुमार मिश्रा व्याख्याता, नेम सिंह मरकाम, रोमन लाल ठाकुर, एल आर कौशिक, शत्रुहन प्रजापति, भारत सिंह वर्मा सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे |  ब्लॉक मे कार्यरत प्राचार्य एवं शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए समाननित किया गया | सम्मानित शिक्षकों मे प्राचार्य श्रीमती सीमा श्रीवास्तव, जयप्रकाश सिंह, कमलेश गायकवाड़, रामानुज श्रीवास, निरपाल राम साहू, मोहन लाल भारती, व्याख्याता संजय वर्मा, गीतांजलि निषाद, सविता विश्वास, ढाल सिंह राजपूत, लोमान वर्मा, बीजेराम साहू, बेडराम लोधी, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला बलराम प्रसाद वर्मा, सुरेश सिंह राजपूत, कृष्ण कुमार वर्मा, ललित कुमार पटेल, शिक्षक गितेश देवांगन, पुनरम साहू, पीलूरम साहू, उषा पाटकर, मंनहरण नेताम, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला गायत्री मिर्झा, सीमा आदिल, कल्याण दास बंजारे, कृपारं ठाकुर, मोहन राम ठाकुर, राधेश्याम सिन्हा, पुजेरी राम, संतोष कुमार साहू, सहायक शिक्षक कु। हिमकल्याणी सिन्हा, देवरम साहू, गोमती साहू, सुनील साहू, मोहित चंद्राकर, सरिता कन्नोजे, मोतीराम भालेन्द्र, शिवकुमार मरीचंदे, गिरधर राम साहू शामिल थे | व्यायाम शिक्षक जवाहर कुर्रे, विष्णु धीवर, पूजा पुरोहित, विपुल मयहॉबिया, लता, खेमू लाल साहू, प्रभुराम साहू, वेदप्रकाश साहू को सम्मानित किया गया | कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक समन्वय मंच के अध्यक्ष पवन साहू ने अतिथियों का स्वागत करते हुए शिक्षक भवन का मांग विधायक महोदय के समक्ष रखा | मुख्य अतिथि ईश्वर साहू जी ने कहा कि गुरु का दर्जा संसार मे सबसे ऊपर होता है | उन्होंने शिक्षकों से कहा की आप लोग शिक्षा के स्तर को उचा उठाने का जो प्रयास कर रहे हो वह सराहनीय है | उन्होंने कहा की हमे कर्म करने पर ध्यान देना चाहिए फल की चिन्ता नहीं करनी चाहिए | इस अवसर पर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी निलेश चन्द्रवंशी, विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक बी डी बघेल, भूपेन्द्र सिंह राजपुरोहित, दिग्विजय सिंह केशरी विशेष रूप से उपस्थित थे | शिक्षक समुदाय विधायक को अपने बीच पाकर अभिभूत थे | इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे रोहित सिंह सेंगर, सुनील सिंह राजपूत, बसंत कौशिक, अशोक धुरवे, त्रिभुवन दास वैष्णव, जमुना सिंह राज, ईश्वर साहू, मुकेश ठाकुर, जयबहादुर राजपूत, मुन्ना लाल साहू, राजेश जायसवाल, अजय यदु, सुखचैन दास जोशी, सरोज यदु, कुंभलाल वर्मा एवं अनेक शिक्षकों का विशेष योगदान रहा |

Post a Comment

Previous Post Next Post