🥇 *श्रेय कुशल शर्मा ने जू-जित्सु राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन, बेमेतरा को दिलाए 4 पदक*
बेमेतरा, छत्तीसगढ़। गर्व के साथ बताया जा रहा है कि बेमेतरा जिले के 5 खिलाड़ियों ने सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में आयोजित *जू-जित्सु राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025* में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 4 पदक जीतकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है।
इस प्रतियोगिता में *श्रेय कुशल शर्मा* ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए *एक रजत (सिल्वर) और एक कांस्य (ब्रॉन्ज)* पदक जीता। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर श्रेय का चयन *विश्व चैम्पियनशिप* (थाईलैंड) एवं *साउथ एशियन चैम्पियनशिप* के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करने हेतु किया गया है, जो जिले और राज्य के लिए गर्व की बात है। वहीं *अथर्व राजपूत* ने भी बेहतरीन खेल दिखाते हुए *2 कांस्य पदक* अपने नाम किए।
इसके साथ ही *शौर्या शर्मा, खेमलाल साहू और तोशन साहू* ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व किया। सभी खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से जिले की खेल प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया।
खिलाड़ियों ने अपने कोच *श्री रूपेन्द्र सिंह चंदेल* को उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए श्रेय दिया तथा *श्री राणा अजय सिंह* का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया जिन्होंने उन्हें यह अवसर प्रदान किया कि वे अपने राज्य और माता-पिता को गर्व महसूस करा सकें।
इस सफलता से पूरे जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है तथा खेल प्रेमियों ने सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।


