साजा_ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मा.श्री रविन्द्र चौबे जी के आदेशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री संतोष वर्मा के नेतृत्व में आज ब्लॉक मुख्यालय साजा में धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम अनुभागीय अधिकारी (राजस्व) साजा को किसानों के विभिन्न समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
ब्लॉक अध्यक्ष संतोष वर्मा ने कहा कि पुरे प्रदेश में 14 नवम्बर से धान खरीदी शुरू है लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार की नितियों एवं धान खरीदी केन्द्र में फैली अव्यवस्था के कारण प्रदेश के किसानों निम्न परेशानियों से जुझ रहे है।प्रदेश सरकार ने 50 प्रतिशत पुराने व 50 प्रतितशत नये बारदाने में खरीदी करने की नितियों बनाई है परंतु पुराने बारवाने अभी तक खरीदी केन्द्रों में नहीं पहुंचा है जिसके कारण किसानों की बारवानों में धान खरीदा जा रहा है।जिसके कारण किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अंजोर यदु ने प्रदेश सरकार पर किसानों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है और कहा कि इस वर्ष टोकन की व्यवस्था अव्यवहारिक है जिससे किसानों को परेशान होना पड़ रहा है समय पर किसान को टोकन नहीं मिल पा रहा है ऑनलाईन माध्यम में 15-20 दिन तक फुल दिखाया जा रहा है। सोसायटियों में धान की उठाव नहीं होने के कारण जगह की कमी हो रही है जिसके कारण धान खरीदी बाधित हो रही है। सरकार ने यह घोषणा किया है कि मान खरीदी के बाद 72 घंटे के अंदर भुगतान करना सुनिश्चत की गई है परंतु तय समय पर किसानों को भुगतान नही किया जा रहा है,प्रदेश की भाजपा सरकार ने घोषणा पत्र के अनुसार 3100 रूपये में एक मुस्त धान खरीदी करने की बात कही थी परंतु अभी किसानों को केवल 2300 रूपये में भुगतान किया जा रहा है जो कि किसानों के साथ वादाखिलाफी है। उक्त प्रदर्शन के दौरान साजा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज जायसवाल, दिनेश वर्मा जनपद अध्यक्ष साजा, पूर्व अध्यक्ष ओम दाऊ, गुड्डू जायसवाल अध्यक्ष प्रतिनिधि, सेक्टर अध्यक्ष विजय दुबे, राजेश चंदेल, हनु साहू, संजू चंदेल, कामता गायकवाड़, संदीप चौबे, संतोष तिवारी, मनोज भुवाल ,संतोष पटेल, जनार्दन सिंह ठाकुर,राजा चौबे जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस,ईश्वर वर्मा,राजू चौहान, बलकरण वर्मा, रोहित वर्मा, केशव साहू उपाध्यक्ष, चिंता वर्मा, धर्मेंद्र साहू, संजीवन विश्वकर्मा, सेवा साहू, आयुष यदु, बाबू लाल वर्मा, जिवेश वर्मा, जगदीश सिंह ठाकुर, योगेश बागरेचा, बाजीगर यादव, युगेश्वर सोनी, अवधेश गोयल,, पंकज राठी, जितेंद्र जैन, कृष्ण राठी, कीर्ति देवांगन, संतोष तिवारी, डेनिस यादव, विप्लव गौरहा, सुशील निर्मलकर, दिनेश साहू, खेलन बघेल, कुल्लू चौहान, केदार जघेल, हीरा साहू, संतोष तिवारी,राधे ढीमर, झग्गर देवांगन, कन्हैया देवांगन, पोषण वर्मा युवा कांग्रेस,लिकेश साहू, योगेश वर्मा,आत्मा जोशी,सत्यम ठाकुर,मनीष माली,रवि वर्मा,नेतराम,प्रीतम राजपूत एवं युवा कांग्रेस , एन एस यू आई एवं कांग्रेस जन उपस्थित थे।



