बेमेतरा साजा :-सखी सहेली महिला समुह साजा द्वारा हरेली उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए साजा विधायक श्री ईश्वर साहू जी ,साथ उपस्थित रहे साजा मंडल महामंत्री व पार्षद बिसरु साहू विधायक प्रतिनिधि संतोष यादव लारा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री नारद देवांगन लुक राम साहु सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र साहू युवा मोर्चा अध्यक्ष पार्षद लोकेश्वरी साहू पार्षद पुष्पा सिन्हा पार्षद खोमेश्वरी साहू त्रिलोकी साहू संदिप राजपुत नागेश नेतराम साहू चन्द्रभान ठाकुर खेमराज साहू अनुज वर्मा विधायक (पी ए) रहे। मंच को संबोधित करते हुए बिसरू साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ का पहला तिहार है हरेली इसे छत्तीसगढ़ प्रदेश भर बडे ही उत्साह मनाते हैं। लुक राम साहु ने भी बडे ही उत्साह से एक गीत के माध्यम से महिला समुह को पुलकित किया।
विधायक श्री ईश्वर साहू जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय जी की सरकार में महतारी वंदन योजना के तहत सभी माताओं को हर महीना एक हजार रूपया मिल रहा है माताएँ अपनी दुगुनी उत्साह तीज-त्यौहार मनाएंगे परिवार में खुशहाली लायेंगे। विधायक साहू जी के किस्से कहानियों व जनउला का भी लुप्त उठाये। महिला समुह साजा द्वारा विधायक जी को प्रतिक चिन्ह भेंट किए साथ ही सभी अतिथियों का स्वागत श्री फल से किए।
महिला समुह साजा द्वारा हरेली उत्सव कार्यक्रम में खो खो कबड्डी कुर्सी दौड़ फुगडी सुआ नित्य एवं अन्य खेल किए। जिसमें भारी संख्या में महिला बच्चे एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
मंच का संचालन श्रीमती शशीबाला साहू ने किया व आभार श्रीमती जमुनादेवी जायसवाल ने किया!




